अंबेश पंत/राष्ट्रीय जनमोर्चा
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार की शाम प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। आज बुधवार को देहरादून में भाजपा दल की बैठक है। उम्मीद है कि आज ही देर-सवेर नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दो दिन त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा हाईकमान के आदेश पर दिल्ली तलब किए गए थे। वहां से लौटने के बाद सीएम आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि वे अपना त्याग पत्र दे चुके हैं। उन्होंने पार्टी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने यह मुझे मौका दिया और पिछले चार साल से देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव था कि एक छोटे से गांव के सैनिक परिवार के साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान दिया गया।


Leave a Reply