समाज सेवा, उत्कृष्ट पत्रकारिता और उद्योग जगत की कई हस्तियों को दिया गांधी सेवा सम्मान

गांधी सेवा सम्मान से सम्मानित बाएं से सोनाली गुप्ता, डॉ. विनोद शर्मा, जितेन्द्र बच्चन और प्रियंका झा

राहुल गौतम/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वसुंधरा स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल में गांधी सेवा सम्मान -2021 का एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की हस्तियों के अलावा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए भी दिल्ली-एनसीआर के कई पत्रकारों व उद्मियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले संस्था के संरक्षक रणवीर गहलौत, चेयरमैन नवीन दि्वेदी और अध्यक्ष सुखप्रीत बेदी ने समारोह का शुभारंभ संयुक्त रूप से पेनल डिस्क्श्न कर किया।
रविवार, 20 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर ब्रजेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, डॉक्टर विनोद शर्मा, प्रियंका झा, डॉ प्रशांत शांडलिय, डॉ वीके मोंगा और सोनाली गुप्ता ने स्वास्थ्य की कई आधुनिक प्रणालियों, समस्याओं और उसके समाधान पर एक संगोष्ठी के तहत परिचर्चा की। खासकर चिकित्सा क्षेत्र में कोरोना से बचने के तरीके व काम करके सतत विकास लक्ष्यों तक कैसे पहुंचें। चिकित्सा क्षेत्र में परामर्शदाता की भूमिका और डॉक्टरों के लिए डिजिटल ब्रांडिंग कितनी महत्वपूर्ण है, पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
गांधी सेवा सम्मान से डॉक्टर विनय कुमार, मिशी खुराना, नादिशा मित्रा, डॉक्टर ज्योत्सना गांधी, भूपेश कथूरिया, डॉक्टर मोनिका चौहान, डॉक्टर अनिल जिंदल, नितिन कुमार और कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारती ओझा व शिवानी पांडे ने किया। कार्यक्रम में शॉपर्स दरबार की सीईओ गरिमा भटनागर व अंतरराष्ट्रीय योग गुरु मनीष आचार्य की उपस्थिति सराहनीय थी। संस्था की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन नवीन दि्वेदी ने कार्यक्रम का समापन किया। साथ ही संस्था की अध्यक्ष सुखप्रीत बेदी ने सम्मान समारोह में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*