सुशील शर्मा/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। पुराना विजय नगर की संत रविदास कालोनी स्थित “ममता की छांव सेवा ट्रस्ट” ने अपना तृतीय वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम “इन्दू शिशु विद्या सदन” में किया गया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
शुक्रवार, 12 मार्च के कार्यक्रम में जिन संभ्रांत महिलाओं को सम्मानित किया गया, उनमें विद्यावती डिग्री कालेज की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डा. नीलम पंवार, पार्षद चम्पा माहौर, सीए श्रुति मुखी, मेरठ प्रांत की प्रचारक देवी नन्दा, समाजसेवी सन्तोष गर्ग, दयाल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सतविंदर जग्गी और चन्र्दकान्ता गोयल शामिल रहीं। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में साहिबाबाद सेवा भारती प्रान्त के उपाध्यक्ष डा.आनन्द, सेवा भारती महानगर के उपाध्यक्ष सुनील गर्ग, सेवा भारती महानगर के मन्त्री राजेश गर्ग उपस्थित रहे।
अतिथि महिलाओं और ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। रजनी, किरन, पायल और लक्ष्मी ने सरस्वती वन्दना की, स्वागत गीत की प्रस्तुति राधिका, गौरी, प्राची, वंशिका और राखी ने दी। नाटक “स्वच्छता अभियान” में राखी, कुलदीप, मनीष, ईशा और गौरी ने प्रस्तुत किया। “हवन करेंगे” गाने पर छोटे-छोटे बच्चों भूवि, निशान्त, सान्या, अंकुश, पलक और यश ने नृत्य किया। “लकड़ी की काठी, काठी पर घोडा…”, और “राधा-कृष्ण” नृत्य नन्दिनी और रजनी द्वारा पेश किया गया।
संचालन शंभु नाथ मिश्रा, ट्रस्ट की सचिव व प्रिंसिपल सीमा शर्मा और योग शिक्षिका अर्चना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
ट्रस्ट की गतिविधियों और ट्रस्ट की समिति का परिचय मंत्री आमोद कपूर ने दिया। स्कूल समिति का परिचय सीमा शर्मा ने दिया। उन्होंने बताया कि “ममता की छांव सेवा ट्रस्ट” का गठन कर दानदाताओं से धन एकत्र कर एक भवन क्रय कर सेवा कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में संत रविदास कालोनी में एक शिक्षा केन्द्र ‘इन्दू शिशु विद्या सदन’ कार्यरत है। ट्रस्ट के द्वारा दिव्यांगों की सेवा, निर्धन कन्या विवाह तथा वृद्धजनों की सेवा का कार्य भी समय-समय पर किया जाता है। स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत भी कार्य किया जाता है। हवन, कीर्तन, सुन्दर कांड आदि की भी व्यवस्था है। साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के सभी कार्य में सहयोग के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम में प्रेरणा स्त्रोत मेघराज अरोडा, ट्रस्ट की चेयरमैन इन्दू बाला अरोडा, मंत्री आमोद कपूर व कोषाध्यक्ष डॉ एमएल त्रिपाठी, ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश ढोडियाल, स्वरूप नारायण पिशन, तपोजा पिशन, श्याम बाबू, वीडी सागर, पिंकी कपूर, लख्मी चन्द्र गोयल, महेन्द्र खण्डेलवाल, सुधा खण्डेलवाल, कीर्ति नन्दा, शशि कांत नन्दा, सुशीला सागर, संदीप गर्ग, मंजू त्रिपाठी, संजू त्रिपाठी, सुधा रानी, सुनील गर्ग, सुनिल पंडित, विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, स्कूल के शिक्षक मंजू मल्होत्रा, राजेश सिंह, बबीता गौतम, गीता, शिवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply