प्रजेश श्रीवास्तव/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। मिशन दो करोड़ चित्रांश कार्य समिति के पदाधिकारियों की मंगलवार को ऑन लाइन एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें तय हुआ कि आगामी 27 अप्रैल को नेपाल के जनकपुर में दूधमति नदी के किनारे श्री चित्रगुप्त भगवान के भव्य मंदिर एवं उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए गुरुकुल भवन का शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद होंगे और उन्हीं के हाथों शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न होगा।
कार्यसमिति के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पदाधिकारियों में राजेंद्र कर्ण, अनिल कर्ण, मनोज श्रीवास्तव, शेखर खरे, एसएन अस्थाना, हेमंत सहाय, हर्षित श्रीवास्तव, प्रदीप प्रधान, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, कतर से इंजीनियर जीवन कर्ण, यूरोप से प्रोफेसर राजीव कंठ, अस्ट्रेलिया से अवनीश चौधरी, बांग्लादेश से बाप्पादित्य बसु, अमेरिका से अरविन्द कर्ण, अनिल मलिक, कनाडा से पंकज, दुबई से राज कुमार खरे, राकेश कर्ण, कुवैत से धीरज कर्ण, चीन से अनिल कर्ण और मुकुंद चौधरी ने अपने-अपने विचार रखे। जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नेपाल के जनकपुर स्थित दूघमति नदी के किनारे श्री चित्रगुप्त भगवान का भव्य मंदिर और गुरुकुल बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।


Leave a Reply