मध्य प्रदेश: ग्वालियर में बस और ऑटो की टक्कर में 13 लोगों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
ग्वालियर। आज सुबह-सुबह मुरैना रोड पर एक बस और ऑटो में टक्कर हो गई। इस भयंकर दुर्घटना में 12 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ऑटो ड्राइवर भी शामिल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क दुर्घटना में जिन महिलाओं की मौत हुई है, उनमें से अधिकतर आंगनबाड़ी में काम करती थीं। ये सभी स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में महिलाएं सवार थीं, वह ग्वालियर से मुरैना रोड पर जा रहा था। जबकि बस ग्वालियर की तरफ से आ रही थी। आनंदपुर ट्रस्ट हॉस्पिटल के सामने दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*