राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप बिहार स्थित सामाजिक संगठन निभा फाउंडेशन ने होली मिलन समारोह का बुधवार को एक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निभा श्रीवास्तव ने होली की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से अपील की है कि वे होली का त्योहार मनाएं, लेकिन कोरोना महामारी के नियमों को अनदेखा न करें। सरकार ने इससे बचाव के लिए जो भी नियम-कानून बनाए हैं, उसका पूर्ण तरीके से पालन करें।
होली मिलन समारोह में संस्था के संरक्षक वीके सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव अनुज श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रमुख किरण श्रीवास्तव, मनीषा गुप्ता, जिला उप प्रमुख कावेरी मैती, प्रमुख सोनू पटवाल, अरुण किरण श्रीवास्तव, उप प्रमुख रेनू सिंह, महिला प्रमुख शांति, उपाध्यक्ष बेबी शर्मा, उपाध्यक्ष नीतू वर्मा, जिलाध्यक्ष कला रावत और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर वीके सक्सेना ने संस्था के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष निभा श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उनके परिजनों के लिए मंगल कामना की है।


Leave a Reply