राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने वीरेंद्र कौशिक, सिराजुद्दीन, सुशील शर्मा को मेरठ मंडल का महासचिव और नसीर अहमद, डॉ जफीर आलम और शिवकुमार वर्मा को मेरठ मंडल का सचिव नियुक्त किया है। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
शनिवार को एक सादे समारोह में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल चौधरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा मौजूद रहे। वीरेंद्र कौशिक, सिराजुद्दीन, सुशील शर्मा, नसीर अहमद, शिव कुमार वर्मा और डा जफीर आलम को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।
उल्लेखनीय है कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति गाजियाबाद लोकसभा से कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रत्याशी रही एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य श्रीमती डोली शर्मा एवं गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप की संस्तुति पर की गई है। वीरेंद्र कौशिक, सिराजुद्दीन, सुशील शर्मा, शिव कुमार वर्मा, नसीर अहमद व डॉ जफीर आलम समाजसेवी एवं किसान नेता हैं। वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि इन नव-नियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के विचारों व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौड़ ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौड़, राज कुमार वर्मा, धर्मवीर सिंह, इमरान खान, जय किशन, राहुल शर्मा, वासुदेव शर्मा, शिवम ठाकुर, राजेंद्र ढिल्लो, जशवीर यादव, श्रीमती उषा शर्मा, अमित यादव ,कपिल यादव आदि अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे। इन सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।


Leave a Reply