शहीद भगत सिंह की याद में मनाया शहीद दिवस

राहुल गौतम/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। सामाजिक संगठन ‘हम मानवतावादी लोग ट्रस्ट’ और ‘जन सहयोग मंच’ ने शनिवार को संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह व अन्य शहीदों की याद में शहादत दिवस मनाया। यह कार्यक्रम हरनंदी फिल्म सिटी करेहड़ा मोहन नगर में आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्था ने कई पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए, समाजसेवियों को उनके विशेष कार्यों और अन्य विधाओं के लोगों को प्रशंस्त चिन्ह देकर सम्मानित किया।
27 मार्च को ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से ‘हम मानवतावादी लोग ट्रस्ट’ के संयोजक भूपेंद्र सिंह ‘अतुल’ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.के. ढैया ने की। सभी वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह को एक महान क्रांतिकारी, विचारक, लेखक और अग्रणी युवा का नेतृत्वकारी बताया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचारों ने अंग्रेंजों के खिलाफ पूरे देश के युवाओं में जोश भर दिया। शहीद भगत सिंह ने कहा था कि जन क्रांति बम और हथियारों से नहीं सच्चे विचारों से होती है। उनके विचार आज भी पूरे देश को प्रेरणा दे रहे हैं।
अतुल ठाकुर के अनुसार कार्यक्रम में अनेक सामाजिक संगठनों, पत्रकारों एवम विभिन्न क्षेत्रों सराहनीय भूमिका निभाने वाले 50 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुछ छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए और देशभक्ति के गीतों पर नृत्य भी किया, जिसकी मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। मंच का संचालन भूपेंद्र सिंह (अतुल ठाकुर) और अपूर्व नागेंद्र रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अशोक पुरी, मनु महेंद्र, मीनू बॉस, वरुण गुप्ता, परविंदर कशाना, संजय यादव, शंभूनाथ जैसवाल, गुड्डू यादव, विवेक श्रीवास्तव, अनिल सिंह, राजा वर्मा, मुकेश भारती, सुशील निर्वाण, देवेन्द्र चौधरी, विजय मूर्तिकार, विनोद शर्मा, वीएस जस, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*