‘अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी’ ने मनाया होली मिलन समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
फरीदाबाद। सामाजिक संस्था ‘अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी’ द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष प्रणीता प्रभात ने किया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
27 मार्च को आयोजित होली मिलन समारोह का संचालन डॉ आर. के. श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर तमाम बच्चे एकत्रित थे। उन सभी को संस्था की अध्यक्ष प्रणीता प्रभात ने बताया और उन्हें कोरोना के नियमों का कैसे पूरा ख्याल रखना और प्राकृतिक तरीके से ही होली मनानी व खेलनी चाहिए। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वेलफेयर के बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, ममता मित्तल, संयुक्ता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*