होली मिलन समारोह में खूब उड़े रंग-गुलाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। रंगों का त्योहार होली के निकट आते ही शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में माहौल उत्सवी होने लगा है। शनिवार को जिला मुख्यालय समेत कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सामाजिक संस्था ‘जन मानव उत्थान समिति’ ने घंटाघर में होली का उत्सव मनाया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रंगोत्सव को हर्बल गुलाल एवं ऑर्गेनिक कलरों से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और खूब उड़ाया रंग-गुलाल।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। हम सभी को इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। हर्बल कलर और हर्बल गुलाल का ही प्रयोग करें। हो सके तो पुष्पों की होली खेलें और कोरोना संकट का भी ख्याल रखें। साथ ही हिमांशी शर्मा और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी महिलाओं ने होली के दिन
संस्था के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में विश्व शांति एवं पर्यावरण शुद्धि के लिए शपथ ली। इसके अलावा भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोकने एवं कठोर क़ानून बंनाने की सरकार से मांग की। इस अवसर पर शालिनी, प्रियंका गर्ग, संध्या अग्रवाल, पूनम, मीनाक्षी, सुमन, मनीषा, शालिनी जैन, शोभा, रितु आदि उपस्थित रहीं। इन सभी ने समाज के सभी लोगों को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*