वैक्सीन का निर्यात सरकार को रोक देना चाहिए: डॉ अनूप श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर देश-दुनिया के लिए पहले से अधिक खतरनाक है और तेजी से फैल रहा है। अगर देश में ताजा दो महीनों के आंकड़ों को देखा जाए तो 10 मार्च को 17 हजार, 20 मार्च को 40 हजार और 1 अप्रैल को यह बढ़कर 72 हजार के पार चला गया। इसी के साथ भारत सरकार ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज करने का प्रयास किया है। सभी राज्यों को साप्ताहिक अवकाश और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी वैक्सीनेशन जारी रखने के सख्त निर्देश हैं।
लेकिन राष्ट्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कहा है कि कोविड-19 के मामले जहां एक ओर बढ़ रहे हैं, वहीं देश में टीकों की कमी है। उन्होंने कहा है कि हमारी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए वैक्सीन का निर्यात सरकार को रोक देना चाहिए। क्योंकि पहले भारत और भारतीय हैं।
एक अन्य बयान में डॉ श्रीवास्तव ने कहा है कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह छोटी बचत दरों को बढ़ाकर 7-8 प्रतिशत करे। उन्होंने कहा है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए। अब पेट्रोल डीजल और इसके उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का समय आ गया है, ताकि कीमतें 70 रुपये से कम हों।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*