महिला उन्नति संस्था की नोयडा महानगर इकाई का पुनर्गठन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने नोएडा महानगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समाजसेवी स्वेता त्यागी को संस्था का नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही प्रधान पिंकी कौशिक को उपाध्यक्ष, वन्दना झा को महासचिव, शर्मिश्ठा शाहा को सचिव और सुश्री मंजू मेहता को अध्यक्ष सेक्टर 110 नोएडा नियुक्त किया है।
रविवार, 4 अप्रैल को संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि नोएडा प्रदेश का चेहरा है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं को जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसके लिए संस्था कृतसंकल्पित है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नोएडा इकाई में मजबूत व शिक्षित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी।
नवनियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष स्वेता त्यागी ने कहा कि महिला उन्नति संस्था द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह सभी सदस्यों को साथ लेकर उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए क्षेत्र में महिलाओं की उन्नति के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगी।साथ ही समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों की तलाश कर उन्हें नोयडा टीम में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। टीम मजबूत होगी तो महिलाओं की आवाज और बुलंदी के साथ उठाया जा सकेगा। कार्यक्रम में संस्था के महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, देवेन्द्र चंदीला, चंचल त्यागी, शिव कुमार त्यागी, दिवाकर त्यागी, सुषमा, रंजना तिवारी, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*