रश्मि सक्सेना/राष्ट्रीय जनमोर्चा
काशीपुर। कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की काशीपुर महानगर ईकाई द्वारा आवास विकास स्थित एक पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका मुख्य आकर्षण मथुरा के कलाकारों द्वारा ब्रज की होली रही। समारोह में ब्रज की फूलों की होली के अतिरिक्त कायस्थ समाज के बालकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कर रहे संस्था सचिव अभिताभ सक्सेना ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊं प्रभारी प्रमोद सक्सेना मौजूद रहे।विशिष्ट अतिथि के तौर पर शहर के गणमान्य लोगों में डा सतांशु माथुर, डा सक्षम माथुर, मुकेश सक्सेना, अशोक सक्सेना, अशर्फी लाल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
संस्थाध्यक्ष गौरव सक्सेना ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लगातार कायस्थ समाज को एकजुट करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है। आज के होली मिलन समारोह में रश्मि सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, राकेश सक्सेना, अरविंद सक्सेना बंटी, आनंद प्रकाश कुलश्रेष्ठ, कुलदीप श्रीवास्तव, सुनीता सक्सेना, गीता सक्सेना, कामिनी श्रीवास्तव, विन्तेश सक्सेना, रुचि सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, मधु कुलश्रेष्ठ, सुभाष चंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और देशवासियों के लिए मंगल कामना की है।


Leave a Reply