अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर राजीव रंजन ने किया जीकेसी क्रीड़ा प्रकोष्ठ का गठन

जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वभर में फैले कायस्थों की एकजुटता के लिए गठित ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने आज राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रकोष्ठ की घोषणा की है। इसके लिए राजस्थान जीकेसी क्रीड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष अनूप अस्थाना को मनोनीत किया गया। बाकी के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी। अनूप अस्थाना राजस्थान बेसबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव भी हैं। साथ ही वह तीन बार इंटरनेशनल मेडेलिस्ट भी रहे हैं।
मंगलवार, 6 अप्रैल को जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने अंतराष्ट्रीय खेल दिवस की लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दुनियाभर में खेल की भूमिका और उसके योगदान के प्रति जागरुकता व उसके विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि कायस्थ समाज का ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अतीत रहा है। कायस्थ समाज के लोगों ने हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है। राजनीति, कला, विज्ञान, साहित्य और खेल समेत हर क्षेत्र में इस समाज ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि खेल प्रकोष्ठ के जरिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मंच दिया जाएगा, जिसके तहत वह अपनी प्रतिभा को लोगों के बीच ला सकेंगे। जीकेसी की कुशल खेल प्रशिक्षक टीम प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी करेगी।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने इस अवसर पर कहा कि खेल नैतिकता एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। खेलों से केवल स्वास्थ्य ही उत्तम नहीं बनता, बल्कि चरित्र भी उत्तम बनता है। वहीं अनूप अस्थाना ने जीकेसी खेल प्रकोष्ठ में शामिल किए जाने पर जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि खेल के माध्यम से भी हमारे कायस्थ समाज की पहचान हो। खेल हमेशा टीम भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
उल्लेखनीय है कि जीकेसी का डिजिटल एवं कम्युनिकेशन विभाग, मीडिया सेल, आईटी विभाग, युवा संभाग, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, महिला संभाग, राजनीति प्रकोष्ठ, प्रक्षिक्षण विभाग, योगा एवं फिटनेस विभाग, सलाहकार समिति, ओवरसीज विंग, चित्रांश चेंबर्स ऑफ कॉमर्स और चेपोफ कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है। उसी क्रम में आज क्रीडा प्रकोष्ठ की घोषणा की गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*