इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने लगाया मेडिकल कैंप, 200 लोगों ने उठाया लाभ

राहुल गौतम/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आसपास के क्षेत्र को करोनामुक्त बनाना है। कैंप की व्यवस्था विद्यालय के प्रथम तल पर ही की गई और सारा प्रबंधन विद्यालय के प्राथमिक विभाग ने संभाला। कैंप में करोना के टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की मुफ्त जांच की गई। इसके अलावा उन्हें डॉक्टरों ने परामर्श भी दिया। कुल मिलाकर करीब 200 लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया।
कोरोना महामारी के मद्देनजर मेडिकल कैंप में अच्छी व्यवस्था रही। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा समस्त अभिभावकों को रजिस्ट्रेशन टेबल तक पहुंचाया जा रहा था। वहां कोरोना हेतु रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त मुफ्त में हीं उनके ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट्स तथा शुगर लेबल की जांच की गई। इसके पश्चात अभिभावकों को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, दांतों से संबंधित समस्याओं एवं महिला रोग की समस्याओं की मुफ्त जांच एवं उचित परामर्श देने हेतु विशेषज्ञों तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
विद्यालय की पीआरओ प्रिया वर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि यह कैंप 5 मार्च को लगाया गया था। साथ ही अभिभावक को इसकी जानकारी दी गई कि वे अगले रोज यानी 6 अप्रैल 2021 को संतोष मेडिकल कॉलेज में लगने वाले कैंप में करोना के टीकाकरण हेतु अपना रजिस्ट्रेशन मात्र 250 रुपये में करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड अथवा कोई सरकारी पहचान पत्र साथ में लाना जरूरी होगा। लोगों ने इसका लाभ भी उठाया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने दोपहर में भी अपने विद्यालय के माध्यम से आसपास के क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कराते रहने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा विद्यालय के अध्यापकों, अभिभावकों एवं आसपास के अन्य विद्यालय के अभिभावकों ने इस कैंप का भरपूर लाभ उठाया और विद्यालय की उत्तम व्यवस्था को तहे दिल से सराहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*