बहलोलपुर: आग लगने से प्रभावित लोगों को वितरित की खाद्य सामग्री

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर- 63 स्थित बहलोलपुर गांव में लगी आग से जो लोग प्रभावित हुए हैं, उन बेघरों व जरूरतमंदों को आज सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नोएडा कमेटी की ओर से खाद सामग्री का वितरण किया गया। पार्टी के जिला सचिव मदन प्रसाद के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ताओं व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता भरत डेंजर, महेंद्र पाल सिंह, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष चंदा बेगम आदि दिनभर लोगों का दुख-दर्द बांटने का प्रयास करते रहे और जो भी संभव हो सका, उनकी मदद करने का प्रयास किया गया।
सीपीआईएम गौतमबुद्धनगर के जिला सचिव मदन प्रसाद ने राष्ट्रीय जनमोर्चा के माध्यम से जिला प्रशासन से तुरंत लोगों के रहने की अस्थाई व्यवस्था तथा अन्य जरूरी मूलभूत जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*