राष्ट्रवादी विकास पार्टी के अध्यक्ष की सलाह पर दिल्ली के सीएम सभी के टीकाकरण को तैयार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सरकार को सभी को पोलियो उन्मूलन की तरह टीका लगाने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इसके लिए कैम्प लगाए जाएं और घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई जाए। साथ ही मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक करें। पार्टी अध्यक्ष की इस सलाह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र से सीओवीआईडी -19 टीकाकरण पर उम्र प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया है। साथ ही उनकी सरकार ने टीके की कमी बताते हुए कहा है कि सिर्फ सात से 10 दिन के लिए स्टॉक बचा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कोरोना महामारी की यह चौथी लहर है,जो ज्यादा खतरनाक है। केजरीवाल ने यह भी कहा है कि महामारी से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन समाधान नहीं है।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने आज कहा है, “पिछले 24 घंटे में जितनी तेजी से कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए,वह एक चिंताजनक स्थिति है।” उन्होंने कहा कि केंद्र को सभी उम्र के लिए टीकाकरण खोलना चाहिए। कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ने के लिए 45 वर्ष से कम आयु के लोगों को भी टीका लगाया जाना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन लेने पर आयु प्रतिबंध हटाने के संबंध में केंद्र से कई बार अनुरोध किया है। साथ ही दिल्ली सरकार लोगों को टीका लगाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने को तैयार है। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रवादी विकास पार्टी की सलाह मानने पर आरवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*