दिहाड़ी मजदूरों की मदद को फिर आगे आई महिला उन्नति संस्था

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। देश में कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर से गांव-देहात सभी प्रभावित हैं। प्रदेश सरकार ने वीकएंड लॉकडाउन लगा रखा है, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों एवं दिहाडी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। ऐसे में एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) आगे आई है। रविवार को संस्था के सदस्यों ने गरीबों-मजलूमों को राशन मुहैया कराया।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल को संस्था के सदस्यों ने इकोटेक तीन अन्तर्गत दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। इसके साथ-साथ मास्क, साबुन ऑर सेनेटाइजर भी वितरित किया है। डा वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यहां जो भी दिहाड़ी मजदूरों के परिवार हैं, उनके पास खाने का राशन नहीं है। संस्था के सदस्यों ने आज इन सभी को राशन उप्लब्ध कराया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस बार अभी पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगा है मगर फेरी वाले दिहाड़ी मजदूर वीकएंड लॉकडाउन के कारण भोजन की व्यवस्था को लेकर बेहद परेशान हैं। जब तक वीकएंड लॉकडाउन रहेगा, संस्था के सद्स्य क्षेत्र में जरुरतमंदों को राशन उप्लब्ध कराएंगे। ताकि इस संकट की घड़ी में कोई भूखा न रहे। इस दौरान रणवीर चौधरी, देवेन्द्र चंदीला और ओमवीर बघेल आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*