अरविंद केजरीवाल सिर्फ और सिर्फ सियासत कर रहे हैं: डॉ अनूप श्रीवास्तव

राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्वत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिया आड़े हाथ
नई दिल्ली। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया है। इस पर राष्ट्रीय राजनीति में दखल रखने वाले राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन बढ़ाना समस्या का समाधान नहीं है। इस समय दिल्ली के लोगों को तमाम संसाधन जुटाने की जरूरत है। यहां अधिक से अधिक टेस्ट कराने, ऑक्सीजन, टीकाकरण, ऑक्सीजोन प्लांट, एम्बुलेंस, बेड और दवा की जरूरत है।
रविवार, 25 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और बढ़ाने की घोषणा करते हुए इसका कारण दिल्ली में कोरोना से बिगड़ते हालात बताया है। लेकिन राष्ट्रवादी विकास पार्टी के मुखिया डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए काम न कर के समाचार पत्रों और टीवी पर करोड़ों के विज्ञापन देकर महज राजनीति चमकाने में लगे हैं। इससे उन्हें बाज आना चाहिए। करोड़ों रुपये इस तरह जो खर्च कर रहे हैं, उससे उन्हें ऑक्सीजन के प्लांट लगाने चहिए। लेकिन केजरीवाल सिर्फ और सिर्फ बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबी-चौड़ी बातें करने से कुछ नहीं होगा। कोरोना महामारी से लोग मर रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी कहा है कि दिल्ली सरकार को केन्द्र के भरोसे ही नहीं बैठना चाहिए।
डॉ श्रीवास्तव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने घोषणा की थी कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक अच्छा काम कर रही है। लेकिन इस समय जब इसकी सख्त जरूरत है तो कहीं भी मोहल्ला क्लीनिक काम नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की है कि जितने भी मोहल्ला क्लीनिक है, उनमें कोरोना से जुड़े लोगों के टेस्ट होने चाहिए। आम जनता का यहां टीकाकरण शुरू हो, एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जाएं। जहां भी मोहल्ला क्लीनिक हैं, उनके आसपास स्वास्थ्य शिविर बनाकर बेड उपलब्ध कराए जाएं। लोगों को कोरोना की दवा दी जाए। महज बात करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सियासत देखकर लगता है कि हम बात तो एक राष्ट्र बनाने की करते हैं लेकिन भीतर से बहुत खोखले और उथले हैं। उन्होंने कहा कि नफरत और नकली वादों की राजनीति के लिए समावेशी भारत का विरोध करने के लिए उनकी पार्टी प्रतिबद्ध है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*