ऑनलाइन मीटिंग में कोरोना महामारी से बचाव के बताए उपाय

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सामाजिक संगठन नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने मंगलवार को कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया। ऑनलाइन की गई इस बैठक में ‘दिल से दिल की बात, आओ भारत को जागरूक बनाएं’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस आयोजन के तहत कोविड -19 के लक्षण, उपचार एवं टीकाकरण के बारे में ‘सवाल आपके, जवाब विशेषज्ञ के’ तहत तमाम जानकारी दी गई।
सामाजिक संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि लाइव फेसबुक मीटिंग का उद्देश्य करोना की बेकाबू स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उसके उपायों पर था। कैसे लोग घर में रहकर इस महामारी से अपना बचाव कर सकते हैं। उसके लिए उन्होंने मानस हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. नमन शर्मा से सीधे संपर्क कराकर लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई। इसके अलावा वैक्सीन से सम्बन्धित जानकारी तिरुपति आई हॉस्पिटल की चेयरपर्सन डॉ मोहिता शर्मा ने दी। मीटिंग का संचालन डॉ. अतुल चौधरी ने किया। ऑनलाइन मीटिंग में सामाजिक कार्यकर्ता अलोक सिंह, सुनीता जेटली, मीरा कोशिवा, अंशु कुलश्रेष्ठ, अनंदिता, सौरभ त्यागी, प्रियंका गोयल आदि शामिल रहे। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की उपाधयक्ष निशु गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*