राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से हालात लगातार खराब हो रहे हैं। दूसरी लहर आते ही अधिकतर राज्यों में मौत का तांडव देखने को मिल रहा है। कई प्रदेशों की सरकारों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसे में लोगों का एक बार फिर रोजी-रोजगार चौपट हो गया है। काम-धंध संब बंद हो चुका है। खासकर दिहाड़ी मजदूरों को अपनी जान बचानी मुश्किल हो रही है। उनके पास दो जून की रोटी का कोई आसरा नहीं है। तमाम इलाकों में लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उनको बचाने के लिए अपदा की इस घड़ी में राष्ट्रवादी विकास पार्टी (RVP) आगे आई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हर जरूरतमंद की मदद करने के लिए आह्वान किया है।
डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि कोई भूखा न रहे। जरूरतमंद की सेवा करना हमारा पहला धर्म है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश में लखनऊ से ‘अन्न सेवा’ के रूप में की गई है। उन्होंने लखनऊ के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे ऐसे जरूरतमंदों का पता लगाएं और उन्हें हरहालत में अन्न पहुंचाया जाए। डॉ श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने लखनऊ में ‘अन्न सेवा’ नाम से एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत अभी उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रही है। उसके बाद राज्य के प्रत्येक जिले में और फिर पूरे देश में ‘अन्न सेवा’ शुरू करने की योजना है। इस पर पार्टी के महासचिव ब्रिगेडियर डॉ अनिल श्रीवास्तव लगातार पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।
राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने देश के लोगों से भी अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य से जुड़े और ‘अन्न सेवा’ में अपनी भागीदारी प्रस्तुत करें। वहीं पार्टी के लखनऊ अध्यक्ष मनोज साही ‘अन्न सेवा’ अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही इस कार्य में किरण श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, अतिश श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार सिंह भी अपना योगदान दे रहे हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि कोई भूखा न रहे तो उन जरूरमंदों के लिए ‘अन्न सेवा’ अभियान में आप भी नीचे अंकित खाते में अपना योगदान दे सकते हैं।
A/C Name–
RVP for india
A/c No. 22750100025735
BANK OF BARODA,
HAUZ KHAS Branch,N Delhi ,IFSC Code-
BARB0INDHAU


Leave a Reply