कोरोना से डरने नहीं, लड़ने की जरूरत: राजीव रंजन प्रसाद

जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पटना। वैश्विक महामारी कोरोना की जंग में लोगों को सकारात्मक बनाने के लिये ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) जागरूकता अभियान चलायेगी। यह कहना है जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद का। वह सोमवार को कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अधिकारियों की पहली वर्चुअल मीटिंग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरें नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें। अपनी संवेदनशीलता के साथ दूसरे को भी जागरूक करें।
मीटिंग का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने किया। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश जूझ रहा है। कोरोना वायरस के डर से घरों में बैठे लोग तनाव का शिकार होने लगे हैं। लोगों के जीवन में सकारात्मकता लाने के लिये जीकेसी अपने सात मूल सिद्धांत सेवा, सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय, सकारात्मकता और संवेदशनीलता का अनुपालन करते हुये कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएगा। कला एवं संस्कृति सामाजिक परिवर्तन का बहुत ही सशक्त माध्यम है। सामाजिक विषमताओं को दूर करने में यह अहम भूमिका निभा सकता है। स्वर्णिम संस्कृति से ही स्वर्णिम संसार बनेगा।
वर्चुअल सभा में मनोज श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, पवन सक्सेना, प्रिया मल्लिक, रवि कुमार सिन्हा, श्रुति सिन्हा, अनुराग समरूप, श्वेता सुमन, तन्मय सिन्हा, मंजू श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, सावेरी वर्मा, डा: नम्रता आनंद, हनी प्रिया, पिंकी दत्ता, अनिल सिन्हा, यतीश सिन्हा, प्रवीण बादल, वंदना श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, नवनीत नमन, तनुश्री सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*