राजस्थान: बहू के प्यार में बाप बना हैवान

पुलिस गिरफ्त में बहू-ससुर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जैसलमेर। रिश्तों का खून। एक शख्स बहू के प्यार में इस करद पागल हो गया कि उसने जवान बेटे को मौत के घाट उतार दिया। उसका खून कर दिया, जो उसका लख्ते जिगर था। ससुर बहू ने मिलकर शव को भी दफना दिया था। बहू ने लोगों को बताया था कि उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई, लेकिन थाना नाचना पुलिस ने घटना के करीब 15 दिन बाद अब इस मामले का खुलासा किया तो सभी हैरान रह गए।
बुधवार, 12 मई को डीसीपी हुकमा राम बिश्नोई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी ने पति हीरालाल को नींबू की शिकंजी में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया था। इसके बाद ससुर के साथ मिलकर उसे करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह आनन-फानन में हीरालाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आसपास वालों को हकीकत की भनक नहीं लगी। इसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने हैरान कर देने वाला सच सामने ला दिया।
पुलिस के अनुसार हीरालाल के छोटे भाई ने भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच कर रही पुलिस टीम ने घटना के 10 दिन बाद कब्र से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। आरोपित महिला ने बताया कि उसके ससुर के साथ अवैध संबंध थे और उसका पति हीरालाल इसमें बाधा बन रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए एक रात नींबू की शिकंजी में नींद की गोलियां मिलाकर उसे दे दी। वह 25 अप्रैल की रात थी। गोलियां उसका ससुर लाया था। हीरालाल
गहरी नींद सो गया। परिवार के बाकी के लोग भी खा-पीकर सो गए। इसके बाद एक्सटेंशन बोर्ड की तार को हीरालाल के कान में डालकर कंरट चालू कर दिया। करीब 15 मिनट तक स्विच ऑन रखा। हीरालाल की मौत हो गई तो दोनों आरोपित भी सो गए। लेकिन अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*