राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने डिजिटल-संचार प्रकोष्ठ का सुश्री श्रद्धा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष-मीडिया प्रकोष्ठ प्रेम कुमार की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया है।
उल्लेखनीय है कि जीकेसी लगातार कायस्थ समाज के लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। साथ ही जनहित में कई कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरुवार को श्रद्धा श्रीवास्तव को जीकेसी के मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव और डिजिटल एवं संचार प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुश्री श्रद्धा श्रीवास्तव लखनऊ की रहने वाली हैं और बतौर न्यूज़ एंकर व प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। उम्मीद है कि मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में उनके अनुभव का जीकेसी को लाभ मिलेगा। खुद श्रद्धा श्रीवास्तव ने पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा है, “इस परिवार का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूँ। जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है, उसे बखूबी निभाने की कोशिश करुंगी।”


Leave a Reply