इंसानियत की अनुपम मिसाल बने बागपत के डीएम डॉ राजकमल यादव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बागपत। यहां के जिलाधिकारी डॉ राजकमल यादव और उनके मित्र इंसानियत का एक ऐसा चेहरा बनकर उभरे हैं, जिनकी जितनी तारीफ की जाय कम है। कोरोना महामारी में 24 घंटे बागपत के हितों के लिये कार्य करने वाले डॉ यादव जहाँ एक ओर प्रशासनिक कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं, वहीं व्यक्तिगत रूप से भी लोगों की सहायता करने में वह पीछे नहीं हैं। ताजा उदाहरण के तौर पर डॉ राजकमल यादव के प्रयास से अबर्न कम्पनी के को-फाउंडर अभिराज सिंह और किन्नौर के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जनपद बागपत को नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों की सौगात दी है। अब यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि हेमराज बैरवा और राजकमल यादव 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है और दोनों एक-दूसरे के अच्छे मित्र हैं। बागपत के लोग जिलाधिकारी बागपत और उनके मित्रों द्वारा बागपत को दी गयी जीवनदायिनी ऑक्सीजन मशीनों के लिए आभार जताते हुए इंसानियत की इस मिसाल की तारीफ कर रहे हैं।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन वातावरण की ऑक्सीजन को फिल्टर कर पर्याप्त मात्रा में मरीज को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने वाली मशीन होती है। बिजली से संचालित होने वाली यह मशीन 24 घंटे, पूरे सप्ताह, 12 महीने लगातार मरीज को पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन उपलब्ध करा सकती है। जिस हवा में हम सांस लेते है इसमें 78 प्रतिशत नाइट्रोजन, 21 प्रतिशत ऑक्सीजन और एक प्रतिशत अन्य गैस होती है। यह मशीन वातावरण की हवा को अपने अन्दर लेकर उसमें से नाइट्रोजन को छानकर स्वच्छ ऑक्सीजन मरीज को उपलब्ध करवाती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*