गुरुग्राम मेें गरीबों को ‘एके किरन फाउंडेशन’ ने वितरित किया भोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गुरुग्राम। कोरोना महामारी के चलते इस समय करीब-करीब हर जगह लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिवारों को बहुत दिक्कत पेश आ रही है। दो जून की रोजी-रोटी के लिए लोग तरस रहे हैं। बच्चे भूख से परेशान हैं। इस मुशकिल वक्त में शनिवार को ए.के. फाउंडेशन द्वारा गुरग्राम में गरीबों व अन्य जरूरमंदों को भोजन वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों की इस दरियादिली की तारीफ की है।
ए.के. फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती किरण श्रीवास्तव और ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि उन्होंने भूखे और जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में कराई है। अलग-अलग स्थानों पर अब तक सैकड़ों लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। इस नेक कार्य में Bitkit Gymkhana के CEO संदीप अरोड़ा का पूरा सहयोग मिल रहा है। शनिवार, 15 मई को भी हजारों लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए और आगे भी संस्था का प्रयास होगा कि गरीबों को भोजन जरूर उपलब्ध कराया जाए। ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि इस सामाजिक कार्य में अन्य लोगों को भी सहयोग करना चाहिए, जिससे कोई भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन से जुड़कर कोई भी गरीबों और जरूरमंदों की मदद कर सकता है। वे उसका स्वागत करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*