राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था और सोशल एक्शन फॉरेस्ट एन्ड एन्वायरमेंट के संयुक्त तत्वावधान में गौड़ अतुल्यम सोसायटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर मिशन रक्तदान 2021 अभियान के अगुआ और सेफ संस्था के कार्डिनेटर विकास तोंगड ने कहा कि अभियान के माध्यम से अब तक सैकड़ों युनिट ब्लड जरुरतमंदों को दिया जा चुका है।
शिविर में शारीरिक रूप से विकलांग मास्टर सनोज कुमार ने भी रक्तदान किया। उनकी इस सेवा भावना के लिए लोगों ने सराहना की है। साथ ही संस्था ने उन्हें प्रशंसित पत्र देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि रक्तदान एक तरफ जहां लोगों की जान बचाने के काम आता है, वहीं दूसरी ओर रक्तदानकर्ता कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करते रहने की अपील की है। इस अवसर पर पर्यावरणविद विक्रांत तोंगड, डा पवन शर्मा, विजय तंवर, विनोद भाटी, आकाश तोंगड और महासचिव अनिल भाटी आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply