कुनाल आर्य/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बरेली पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। बुजुर्ग का कहना है कि उसकी जान को उसी के बेटे-बहू से जान का खतरा है। बुजुर्ग का कहना है कि इन दोनों ने उनकी पत्नी को पहले ही मार चुके हैं और अब ये लोग जायदाद की लिए उनकी जान लेना चाहते हैं। साथ ही कहा है कि अगर मेरे साथ कोई संगीन वारदात होती है तो उसके लिए मेरा बेटा और उसकी पत्नी जिम्मेदार माने जाएं।
पीड़ित बुजुर्ग का नाम मोहन सिंह नयाल है। उन्होंने वायरल वीडियो में कहा है कि मैंने अपने बेटे-बहू को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है, जिसके कारण बेटा और बहू मेरी जान के पीछे पड़े हुए हैं। इन लोगों ने मेरे जान लेने के लिए गुंडे लगा रखे हैं, जो किसी भी समय मुझे मार सकते हैं। मोहन नयाल का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी पत्नी को भी मार दिया, जो मौत से पहले एक नोट लिख गई थी। मेरी पत्नी ने बेटे-बहू को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। इसका मामला प्रेमनगर थाना पुलिस ने दर्ज कर रखा है। अब ये लोग मेरी हत्या कर हमारी सारी जायदाद हड़पना चाहते हैं। वहीं इस मामले के बारे में एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि प्रेमनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply