राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। पत्रकारों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने वाले गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया ने आज अपनी सलाहकार समिति की घोषणा कर दी। कमेटी में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के कई वरिष्ठ पत्रकारों को स्थान दिया गया है। संगठन को उम्मीद है कि सलाहकार समिति पत्रकारों की समस्याओं और उनके निस्तारण के लिए अपने सुझावों से हमेशा संगठन को अवगत कराती रहेगी और सभी पत्रकारों के साथ बिना भेदभाव कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहेगी।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब आब्दी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने रविवार को सलाहकार समिति में जिन सदस्यों को शामिल किया है, उनमें दैनिक स्वतंत्र जनमित्र के डॉ एके राय, दैनिक यूनिवर्स टाइम के संपादक डॉ आरसी श्रीवास्तव, दैनिक मेरठ दर्पण के संपादक अंकित गुप्ता, दैनिक राय मोर्चा के संपादक नीरज राज सक्सेना, दैनिक परिधि के कार्यकारी संपादक नसीर अली, बेबाक भारत टुडे के संपादक अखलाक अहमद, उभरता हरियाणा के संपादक लोकेश दत्त मेहता, राजस्थान के राजू चारण, मध्य प्रदेश के हरिशंकर पाराशर, झारखंड के अशोक कुमार झा, पंजाब के सतपाल सोनी, राजकुमारी और विशाल शर्मा को स्थान दिया गया है।
संगठन के अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने कहा है कि जल्द ही इस समिति में अन्य राज्यों के वरिष्ठ पत्रकारों को भी स्थान दिया जाएगा।जिससे उन राज्यों के पत्रकारों की समस्याओं की भी जानकारी समय-समय पर मिलती रहे और संगठन द्वारा उनके निराकरण का प्रयास किया जा सके। सक्सेना ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि अभी तक संगठन से 20 राज्यों के पत्रकार साथी जुड़ चुके है। संगठन का लक्ष्य सभी पत्रकारों को एकजुट करना है।


Leave a Reply