यूपी की जनता ‘आप’ को एक विकल्प के रूप में देख रही है: डॉ छवि यादव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी डॉ छवि यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश-2022 विधानसभा का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश की जनता ‘आप’ को एक विकल्प के रूप में देख रही है। हम उत्तर प्रदेश की जनता को वह सारी सहूलियत दिलाएंगे जो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार दे रही है।
डॉ छवि यादव ने कहा कि पार्टी की सदस्यता के लिए आगामी 8 जुलाई से अभियान चलाया जाएगा। एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। डॉ छवि रविवार, 27 जून की शाम वसुंधरा स्थित साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर रही थीं। इस बैठक की अध्यक्षता उन्होंने खुद की। बैठक में वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी एवम प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा प्रभारियों को चर्चा के लिए बुलाया गया था। इस दौरान विकास शर्मा जिला प्रभारी, चेतन त्यागी जिला अध्यक्ष, अजीत शर्मा, एसपी यादव, श्रीकांत शुक्ला, देवेंद्र जोशी विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड प्रकोष्ठ और पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*