सुरेन्द्र नीटा आरटीआई एंड ह्यूमन राइट्स यूथ के बने जिलाध्यक्ष

संजीव गर्ग/राष्ट्रीय जनमोर्चा
मलोट। सामाजिक संस्था आरटीआई एंड ह्यूमन राइट्स द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी को संस्था के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही सुरेन्द्र कुमार नीटा को श्रीमुक्तसर साहिब का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके अलावा प्रिंस को उपाध्यक्ष, विक्की शर्मा को निजी सहायक, रूपिनदर सुखपाल को कानूनी सलाहकार, कुलदीप मेहरा को सलाहकार, शेखर कुमार को सचिव और गुरभेज, लविश तथा अंकुश को मेम्बर नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मनोज अशीजा (कोआरडीनेटर मलोट), अनिल गोदारा, सुरेन्द्र मदान, पवन नंबरदार, संदीप कुमार, बिट्टू तनेजा, काली काठपाल और राजू एवम लाल चंद मौजूद रहे। इस मोके पर अमृत पाल ने आरटीआई एण्ड ह्युमन राइट्स के बारे में पुरी टीम को जानकारी दी। मुख्य अतिथि मनोज अशीजा ने कहा कि आरटीआई एण्ड ह्युमन राइट्स संस्था नवजवानों को उनके हक के लिए जागरूक करती है। कार्यक्रम में संस्था की टीम को सम्मानित किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*