लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 350 सीटें जीतेगी। यह दावा आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता के बल पर जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में धांधली करने में हद पार कर दी है। सरकार के अलोकतांत्रिक आचरण से संवैधानिक संस्थाओं के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
यादव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में अपनी हार को जबरन छल कपट से जीत में बदलकर मुख्यमंत्री योगी और भाजपा फौरी तौर पर भले ही अपनी वाहवाही करा लें, मगर अगले साल के शुरू में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। सपा आगामी चुनाव में विधानसभा की 350 सीटें जीतकर आएगी। भाजपा चंद सीटों पर सिमटकर विपक्ष में बैठने को मजबूर होगी।


Leave a Reply