राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तमराखंड के मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत इस्तीफा दे सकते हैं। चर्चा है कि उन्होंरने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है, यह भी पता चला है कि रावत दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर गए और उनसे मुलाक़ात की। बीते तीन दिनों में दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाक़ात है, इस मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि उत्त राखंड के मुख्यमंत्री रावत इस्तीफा देंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जेपी नड्डा को पत्र दिया है कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं। इसके पीछे की वजह संवैधानिक संकट बताया गया है। रावत ने पत्र में कहा है कि आर्टिकल 164-ए के हिसाब से उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद छह महीने में विधानसभा का सदस्य बनना था, लेकिन आर्टिकल 151 कहता है अगर विधानसभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय बचता है तो वहां पर उप-चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। उतराखंड में संवैधानिक संकट न खड़ा हो, इसलिए वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।


Leave a Reply