राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग़ाजिय़ाबाद। नेहरू नगर स्थित हॉली चाइल्ड स्कूल चौराहे के पास महाकवि डॉ. कुँअर बेचैन मार्ग का उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अतुल गर्ग, नगर निगम महापौर आशा शर्मा, नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर एवं संतोष कुँअर के हाथों लोकार्पण हुआ। महाकवि डॉ. कुँअर बेचैन के 81वें जन्मदिवस पर यह लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था। सभी आमंत्रित अतिथियों ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर और धूपबत्ती जलाकर मार्ग का लोकार्पण किया।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महाकवि डॉ. कुँअर बेचैन ने देश-दुनिया में ग़ाजिय़ाबाद का नाम रोशन किया है। उनके नाम से शहर के एक मार्ग का नामकरण होने का मतलब उनके उल्लेखनीय साहित्यिक कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना है। उन्होंने कहा कि शहर में उनके नाम से और भी जो हो सकेगा, उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन करेगा।
गुरुवार को कार्यक्रम का संयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद ग़ाजिय़ाबाद, अमित्र फाउंडेशन, कुँअर परिवार की ओर से किया गया। इस अवसर पर डॉ. माला कपूर, डॉ. रमा सिंह, वंदना कुँअर रायजादा, डॉ. तारा गुप्ता, डॉ. आरती बंसल, सुखबीर जैन, डॉ. अतुल जैन, अंजू जैन, गोविंद गुलशन, डॉ. अल्पना सुहासिनी, अखिल भारतीय साहित्य परिषद ग़ाजिय़ाबाद व अमित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष बीएल बत्रा अमित्र, शरद रायजादा, डॉ. चेतन आनंद, वर्णिका रायजादा, अचिन्त्य सक्सेना, दुर्गेश अवस्थी, मीरा शलभ, तूलिका सेठ, राकेश सेठ, डॉ. मधुबाला श्रीवास्तव, जगदीश मीणा आदि मौजूद थे।


Leave a Reply