विश्व हिंदू परिषद ने कोरोना से मरनेवालों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन

रजत शर्मा/राष्ट्रीय जनमोर्चा
मथुरा। कोरोना महामारी के चलते अनेकों परिवारों ने अपनों को खोया है, जिसमें हमारे तमाम परिचित और अपरिचित शामिल हैं। उन सभी ज्ञात-अज्ञात आत्माओं की शांति के लिए बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रखंड स्तर पर जिले के मांट प्रखंड के दुनैंटिया गांव में हवन का एक कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान प्रभु से प्रार्थना की गई कि भारत वर्ष को कोरोना की तीसरी लहर से बचाएं एवं दूसरी लहर में ज्ञात-अज्ञात आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
विश्व हिंदू परिषद ने इसी कड़ी में पौधरोपण करने का भी उद्देश्य निर्धारित किया है, जिसके तहत यह कार्यक्रम भी चल रहा है। परिषद द्वारा सनातन धर्म की रक्षा करने के उद्देश्य को भी सफल बनाया जा रहा है, जिससे हिंदूवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री सुनील और मथुरा जिले के विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष विनोद राघव, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह, जिला सह संत संपर्क प्रमुख राम प्रकाश भारद्वाज, जिला धर्म प्रसार प्रमुख हरि श्याम, ऐदल सिंह व वर्तमान एवं पूर्व प्रधान और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओ.डी.एम. कॉलेज के प्रचार्य कुलदीप सारस्वत ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*