वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी को दी करोड़ों की सौगात

डॉ के.एन. पांडेय/राष्ट्रीय जनमोर्चा
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। इस दौरान उन्होंने काशी को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत 1475 करोड़ की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम ने उनके शासन की तारीफ में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बेहतर तरीके से संभाला।
प्रधानमंत्री मोदी को लेकर वायुसेना का विमान गुरुवार की सुबह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। उनका स्वाेगत करने के लिए शासन-प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान एप्रन पर पहुंचा तो विमान से उतरने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यचमंत्री योगी आदित्यरनाथ ने उनकी अगवानी की। सभी से मुलाकात करने के बाद पीएम चॉपर हेलीकॉप्टर से बीएचयू की ओर सुबह 10.50 बजे रवाना हो गए। करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन हुआ। मुख्यहमंत्री योगी आदित्यंनाथ ने नई काशी की चर्चा की। कहा कि मोदी का महामारी के काल खंड के दौरान जो निर्देश मिला, पूरे विश्व ने स्वागत किया। पीएम ने इस दौरान काशी से संवाद किया और 10,300 करोड़ की योजना काशी में पूरी हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 11. 27 बजे सभी योजनाओं को जनता को समर्पित किया। सुबह 11.35 बजे मंच से मोदी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करने की वजहों को कोरोना काल बताते हुए जनता का अभिवादन करते हुए भोजपुरी में संवाद किया। बीएचयू आगमन की जानकारी होते ही भारत माता की जय और हर हर महादेव के उद्घोष से आयोजन स्थाल गूंज उठा। इससे पहले पूर्व लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्री य एयरपोर्ट बाबतपुर पर मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, कृपा शंकर सिंह पीएम की आगवानी के लिए पहुंच गए। वहीं सुरक्षा कारणों से आईजी एसके भगत, पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश भी पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट के पोर्टिको को खाली करा दिया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*