राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा के वार्ड 85 की प्यारेलाल कालोनी में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इसका नेतृत्व उत्तराखंड प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जनता का ‘आप’ को अपार समर्थन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के लोग भी अब ‘आप’ को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है और दिल से लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। खासकर युवा वर्ग पार्टी कार्यकर्ता बनने की इच्छा स्वयं जाहिर कर रहा है।
जोशी ने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से उत्तर प्रदेश की जनता बेहद प्रभावित है। राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं, जल्द ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दरअसल, योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं।
जोशी ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि आम आदमी पार्टी के 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस अभियान के तहत रविवार, 18 जुलाई को महज दो घंटे में 70 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि ‘आप’ का सदस्यता अभियान घर-घर जाकर चलाया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के साथी विकास यादव, मोहम्मद फिरोज, विपिन चौधरी, अजीत शर्मा, प्रेमजी आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply