आजाद हुसैन/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त प्रयास से अंतरराज्जीय 9 लूटेरों को एक बैंक में डकैती डालने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। गोरखपुर पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है। इन बदमाशों ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को लूट की दो वारदात की थी। पहले विस्तारनगर में एक महिला सुबह-सुबह चैन लूट ली और फिर दिन-दहाड़े सुमेरसागर में एक व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। दोनों मामले की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु, पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार और सीओ गोरखनाथ ने एक बैठक की। उसके बाद अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। कुछेक तेज़-तर्रार टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार की रात पता चला कि कुछ बदमाश एक बैंक में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। ये सभी अंतरप्रांतीय गिरोह के मेंबर हैं और इस समय स्प्रिंग्गर मोड़ पर मौजूद हैं। थाना गोरखनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि गिरोह का सरगना मोहम्मद हसन है। साथ ही गिरफ्तार किए गए बदमाशों में एक महिला बदमाश भी शामिल है, जो लूट से पहले रेकी करने का काम करती थी। सभी बदमाशा अलग-अलग स्थानों पर किराए के कमरे लेकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी की रात भी ये बदमाशा शहर की एक बैंक में डकैती की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस को पता चल गया और वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने इन सभी नौ बदमाशों को धरदबोचा गया।


Leave a Reply