किसानों ने की दुकानों के प्लाट शीघ्र आवंटित करने की मांग

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद वसुंधरा के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए किसान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ग्राम कैला, मिर्जापुर, बहरामपुर व मिट्ठेपुर के किसानों ने समझौते के मुताबिक किसानों को दुकानों का प्लाट का आवंटन जल्द से जल्द करने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को किसानों ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद वसुंधरा के अधिशासी अभियंता से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि दिल्ली बुलंदशहर योजना में समाविष्ट भूमि के आपसी समझौते के अनुसार किसानों को प्लाट व दुकानों का आवंटन होना था, जो अभी तक नहीं किया गया है। उसे जल्द से जल्द किया जाए।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’से बातचीत करने हुए युवा नेता वसीम अली ने बताया कि किसानों ने प्लाटों व दुकानों के जल्द आवंटन के साथ किसानों को दिए आवासीय प्लाटों के सेक्टर में विवाह आदि समारोह के लिए सामुदायिक केंद्र बनवाने, किसानों को मिले प्लाटों के नि:शुल्क नक्शा पास करने, जिन प्लाटों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं की गई है, उनकी रजिस्ट्री कराने, किसानों को आवंटित प्लाटों से झाड़ियां हटाने और प्रकाश व्यवस्था कराने की भी मांग की है। इस मौके पर हाजी अब्बास, चरण सिंह एडवोकेट, फरमान अली, वसीम अली, मोहम्मद इरफान अली, हाजी फज़ले, मोहम्मद हारून, राहत अली, परवेज अली, चौधरी शादाब, आशु चौधरी, रिजवान एडवोकेट, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, अली हसन, हाजी नन्हे, तोफिक इस्लाम, सौरभ पाल, संदीप पाल, आलिम, सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*