एसएसपी ने चौकी प्रभारियों की संगोष्ठी में दिया प्रशस्ति पत्र

राष्ट्रीय जनमोर्चा मोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक द्वारा आज हिन्दी भवन में सभी पुलिस चौकी प्रभारियों के साथ एक संगोष्ठी की गई। इसका विषय था- अपराध एवं कानून व्यवस्था। सभी चौकी प्रभारियों को जनशिकायत के त्वरित निस्तारण, वांछित एवं सक्रिय अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने, कानून एवं शान्ति- वयवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अमित पाठक ने यातायात उप निरीक्षक अजय कुमार और यातायात आरक्षी 275 जयदेव राघव को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*