सम्मान समारोह के साथ हुआ ‘नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन’ का शुभारंभ

राहुल गौतम/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नोएडा। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने यथा नाम तथा गुण को चरितार्थ करते हुए इस करोना काल में मानवता की सेवा में अपने को समर्पित कर दिया। उसके बाद सेक्टर 31 स्थित आईएमए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में इस संस्था की विधिवत स्थापना की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिले के अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और दिल्ली एनसीआर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
संस्था की मीडिया प्रमुख अलका वर्मा ने बताया कि ‘नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन’ का औपचारिक रूप से शुभारंभ शुक्रवार, 30 जुलाई को सेक्टर 31 के आईएमए क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा के एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह, सम्मानित अतिथि भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं सलाहकार डॉ संजय मिश्रा, ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के सम्पादक जितेन्द्र बच्चन, ‘चेतना मंच’ के सम्पादक रामपाल रघुवंशी, वरिष्ठ बाल चिकित्सक डॉ. रुचिरा गुप्ता, ‘राष्ट्रीय सहारा’ की सहायक सम्पादक श्रीमती मनीषा और रोटरी क्लब नोएडा की समाज सेविका अंशु अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। साथ ही इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, संगीत के साथ सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी।
‘नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन’ (एनपीएसएफ) की प्रमुख संस्थापक डॉक्टर मोहिता शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी एवं निशु गुप्ता ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, तुलसी के पौधे देकर एवं अंशु कुलश्रेष्ठ तथा वनिता ने तिलक लगाकर स्वागत-सत्कार किया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि कुमार रणविजय सिंह ने ‘नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन’ के कार्यों की खूब तारीफ की और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 21वीं सदी का युग नारी की प्रगति एवं उनके सम्मान का युग है। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन का उद्धेश्य है, जब नारी होगी सशक्त तभी देश होगा सशक्त।

उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सहयोग पर चर्चा की और कुछेक अखबारों के सम्पादकों को समाज प्रहरी के तौर पर प्रशंसित पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही नोएडा की करीब-करीब सभी समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों को नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की ओर से सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अतुल चौधरी एवं महासचिव सुनीता जेटली ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*