कोरोना काल में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही: एसपी बघेल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी बघेल ने पत्रकारों को कोरोना योद्धा बताते हुए मीडिया की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय में पत्रकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। बघेल आज बुधवार को दिल्ली में वर्किंग प्लेस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित डिज़िटल मीडिया अवार्ड कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया डिजिटल हो रही है। ऐसे में डिजिटल मीडिया की भूमिका और महत्वपूर्ण होती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय मजदूर संघ की पत्रकार इकाई वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने 25 अगस्त को डिज़िटल मीडिया का चौथा अवार्ड समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में माता सुंदरी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित एक सम्मान समारोह में देशभर से आए 98 डिजिटल मीडियाकर्मियों और 48 रेडियो ब्रॉडकास्टर्स को डिजिटल मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इक़बाल सिंह, बीजेपी विधायक अभय वर्मा, रेलवे बोर्ड PSC चेयरमैन रमेश चन्द्र रतन, मेजर जनरल रिटायर्ड मेजर जनरल एस.पी सिन्हा, रिटायर्ड मेजर जनरल पी.के सहगल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख मौजूद रहे। इनके अलावा दिल्ली प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अनीश मिश्रा, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री दीपेंद्र चाहर और माता सुंदरी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ हरमीत कौर भी उपस्थित रहे। वहीं देश में पहली बार मृदला घई का मीडिया के लिए लिखा गया गीत भी लॉन्च किया गया, जिसे अलका याग्निक और शान ने स्वर दिया है।
समारोह में दिल्ली एनसीआर की एक मीडिया डायरेक्टरी भी लांच की गई। साथ ही यूनियन के सदस्यों को इंश्योरेंस कवर भी दिया गया। इससे पहले प्रथम सत्र में डिज़िटल मीडिया के विशेषज्ञों तीर्थंकर सरकार अविनाश, आदित्य सिन्हा ने वर्कशॉप में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, महामंत्री नरेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव देवेंद्र तोमर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन, उपाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, सुदीप सिंह, अशोक धवन, सुधीर सलूजा, अशोक सक्सेना, देवेंद्र भदौरिया, सुनील परिहार, प्रितपाल सिंह, लक्ष्मण इंदौरिया, ईश मलिक, रोहित आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*