श्रीकांत लाभ की 5वीं पुण्यतिथि मनाई, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

विजय शंकर
पटना। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, बिहार ने आज सोमवार को समाजवादी नेता और फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री स्वर्गीय श्रीकांत लाभ की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की और उन्हें श्रद्धांजिल दी। पटना में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलिसभा की गई और बाकी के स्थानों में जन वितरण दुकानदार उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
पटना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम संघ के न्यू बायपास, अनिसाबाद स्थित उड़न टोला के मा शीला सदन में आयोजित किया गया, जिसमें पूरे बिहार के जिला अध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी समेत पटना जिला के तमाम पदाधिकारी व दूकानदार शामिल हुए।
यह जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिला के सभी पदाधिकारी और जन वितरण दुकानदार शामिल हुए। साथ ही इस कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक नंदलाल साह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज कुमार समेत राज्य भर के जिला अध्यक्ष शामिल हुए।
वरुण कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम 12 बजे अपराहन से शुरू होकर और श्रद्धांजलि सभा में स्व. श्रीकांत लाभ को पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बिहार के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सचिव एवं सक्रिय सदस्य से अनुरोध किया है कि वे अपने प्रखंडो में महान समाजवादी नेता एवं फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री स्व० श्रीकान्त लाभ को श्रधांजलि अर्पित करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*