राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
प्रतापगढ़। जिले की जानवी श्रीवास्तव ने पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह शहर के रिवर डेल पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की होनहार छात्रा है। जानवी ने धमाल इंडिया डांस रियल्टी टीवी शो सीजन 07 में कथक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसका ग्रैंड फिनाले टीवी शो 27/28 अगस्त 2021 को कानपुर में आयोजित किया गया, जिसका प्रसारण “धमाल इंडिया डांस” टीवी शो ईश्वर चैनल पर 25 सितंबर को होगा।
जानवी की मां श्रीमती सारिका श्रीवास्तव एक समाजसेविका हैं और पिता रवि कांत श्रीवास्तव पुलिस अफसर। दोनों को अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। सारिका ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से 30 अगस्त को बातचीत में बताया कि उनकी इस सिलसिले में पी.एफ.सी फिल्म के डायरेक्टर/ प्रड्यूसर प्रमोद गुप्ता से बात हुई है। उन्होंने बताया कि यह उत्तर प्रदेश का पहला रियलिटी टीवी शो है, जो ईश्वर चैनल पर प्रसारित होगा। सारिका ने बताया कि उनकी बेटी ने 600 घूंघरुओं को पहनकर जब कथक नृत्य किया तो उनको अपनी आंखों पर यकीन नहीं आ रहा था लेकिन उसने बाखूब नृत्य को अंजाम दिया।
उल्लेखनीय है कि “धमाल इंडिया डांस” रियल्टी टी.वी शो में दूर-दूर से प्रतिभागियों ने आकर अपनी किस्मत अजमाया। प्रतापगढ़, दिल्ली, इटावा, फैजाबाद, गोंडा, इलाहाबाद, कानपुर, उड़ीसा, पटना, नेपाल आदि से कई प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शो में जानवी श्रीवास्तव, राहुल प्रॉपर, अमित गुप्ता, हर्षित, आस्था, निशा मौर्या, अंजलि तिवारी, अनन्या, अंजलि पांडे, नित्य शुक्ला, शालू ठाकुर विनर रहे। टी.वी शो के जज सुमित, लवलेश यादव, सौरभ शर्मा, फिल्म अभिनेता अरशद, निधि गुप्ता, अपूर्व द्विवेदी थे। इस मौके पर पी.एफ.सी फिल्म की टीम्स के नीरज, दीपक ठाकुर, रवि गुप्ता, आसिम जाफरी आदि मौजूद थे। फिल्म डायरेक्टर प्रमोद गुप्ता का प्रयास है कि हर शहर कस्बे के कलाकारों को वह एक प्लेट फॉर्म दें, जिससे उनके सपनों को पूरा किया जा सके।


Leave a Reply