दो दिवसीय साइक्लिंग प्रतियोगिता शुरू

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के बंजरिया प्रखण्ड क्षेत्र के चैलाहाँ शंकर ढाबा के समीप शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का आगाज किया गया।जिला साइक्लिंग संघ पूर्वी चंपारण द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर एसडीओ सौरभ सुमन यादव, एडिशनल एसडीओ सुमन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, एमएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार व एमएस कॉलेज के पीटीआई मनोरंजन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
एसडीओ यादव ने इस दौरान कहा कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साइक्लिंग काफी बेहतर है। ऐसे आयोजन से खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रथम दिन सब जूनियर बालक-बालिका व जूनियर बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। जहां सब जूनियर बालिका वर्ग में अप्पी कुमारी प्रथम,हर्षला किशोर द्वितीय व पतंजलि कुमारी तृतीय स्थान पर रही, वहीं जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर सीमा कुमारी, द्वितीय श्वेता कुमारी व तृतीय स्थान पर मुस्कान कुमारी ने सफलता पाई। जबकि सब जूनियर बालक वर्ग में प्रशांत प्रसाद, सुम्मी आलम, मणिरंजन पटेल, धर्मवीर, वैभव, रजनीश कुमार, बादल कुमार, मिथिलेश कुमार, राजू पंडित व जूनियर बालक वर्ग में रोहन राज, अमरजीत कुमार, कमलेश कुमार, आनन्द कुमार, राजकुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार व शुभम कुमार जीत के साथ फाइनल में पहुंचे।
इन दोनों वर्ग का फाइनल मुकाबला होगा। सीनियर वर्ग के बालक-बालिका की प्रतियोगिता रविवार को होगी। संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा व आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा कि रविवार को सभी वर्ग के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ इस प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा गौरीशंकर व कृष कुमार को पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। इससे पूर्व आयोजन समिति द्वारा आगत अतिथियों को पौधा, मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पीटीआई एसएन सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मदनाकर कुमार, उपाध्यक्ष केशव कृष्ण, संयुक्त सचिव सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कश्यप, संरक्षक अरविंद कुमार, पंकज वर्मा, आदित्य पांडेय, भानू आदि मौजूद थे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*