ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए फ्लोरेस पॉलीक्लीनिक का शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहतरीन और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध हो रहे फ्लोरेस अस्पताल ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के महागुन मार्ट में भी ‘फ्लोरेस पॉलीक्लीनिक’ के नाम से अपनी सेवाएं शुरू कर दीं। पॉलीक्लीनिक का संचालन गाजियाबाद स्थित प्रताप विहार का फ्लोरेस अस्पताल करेगा और डॉक्टर मनोज कुमार सिंह व डॉक्टर गौरव गुप्ता समेत कई विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
शनिवार, 18 सितम्बर को ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से फ्लोरेस अस्पताल के प्रबंध निदेशक व वरिष्ठ चिकत्सक डॉ. एम. के. सिंह ने बताया कि शुक्रवार से फ्लोरेस पॉलीक्लीनिक शुरू करने का मकसद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराना है। यहां के गम्भीर रोगियों को जरूरत पड़ने पर प्रताप विहार स्थित फ्लोरेस अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। रोगी को मुफ्त एबुंलेंस सेवा दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक इलाज करेंगे।
डॉक्टर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के लाइनपार क्षेत्र में फ्लोरेस अस्पताल एकमात्र ऐसा अस्पताल है जहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम हमेशा मौजूद रहती है। साथ ही कोशिश है कि आगे और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा सके। उद्घाटन समारोह में डॉक्टर गौरव गुप्ता, फ्लोरेस अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक संजय श्रीवास्तव और गाजियाबाद, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*