पाल बघेल धनगर समाज समिति ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

डॉ ओमवीर बघेल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
अलीगढ़। हरदुआगंज स्थित तापीय परियोजना कासिमपुर के ऑपरेटिंग क्लब में पाल बघेल समाज समिति ने रामसरन बघेल की अध्यक्षता में एक बैठक की। जिसमें पाल, बघेल, धनगर समाज समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। मुख्य संरक्षक दुर्गपाल सिंह बघेल और संरक्षक देवेन्द्र सिंह बघेल बनाए गए हैं। जबकि अध्यक्ष राजाराम बघेल और कार्यवाहक अध्यक्ष भगवान सहाय को सर्वसम्मति से चुना गया।
समिति का उपाध्यक्ष पवन कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रमेश पाल, सतेन्द्र पाल सिंह, सचिव जितेन्द्र कुमार पाल, अतिरिक्त मंत्री रविन्द्र कुमार, उप सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह, विनोद कुमार, राजेश बघेल, रमाशंकर पाल, संगठन सचिव विक्रम सिंह, जयवीर सिंह, रोहित कुमार, प्रचार सचिव रामबाबू, महेश कुमार, रामजीलाल, कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, उप कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह को चुना गया है।
16 सितम्बर को हुई बैठक में मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता बैनीराम बघेल ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए समाज के बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर कुशल शासक, सरलता व सादगी की प्रतिनिधि थी। समिति के सभी सदस्यों ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मेधावी छात्रों सुमित कुमार बघेल, महेश कुमार बघेल, आकाश बघेल, सचिन बघेल, अंशुल पाल, जयसिंह रौतेला, कशिश बघेल, सागर बघेल को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य रामू धनगर, बबलू होलकर, नव निर्वाचित प्रधान दिनेश बघेल नगोला, बबलू बघेल पंजीपुर, राजीव बघेल कश्तली, रूपेन्द्र बघेल खेरूपुरा, सुनील बघेल वीरपुर, बृजेश बघेल पला, महेश बघेल तालेपुर, मनोज बघेल नगोला, महाराज सिंह बघेल सौगरा, महेश बघेल माधोगढ़, मुकेश बघेल औरया, सुशील बघेल कलूपुरा एवं समिति के पदाधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर केशव देव, रघुवीर सिंह, नैमसिंह, किरण देवी, प्रशांत बघेल, जयवीर सिंह, छोट लाल बघेल हलवाई, रुचिपाल, मालती देवी, कुसुम बघेल आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*