राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अलीगढ़। हरदुआगंज स्थित राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन इकाई का 12वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहा। प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद विद्युत ऊर्जा क्षेत्र के सबसे प्रमुख संगठन ने चेतावनी दी कि अगर अब भी प्रबंधन नींद से नहीं जागा तो 21 से 23 सितंबर तक उपवास रखकर गांधीगिरी के माध्यम से ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार, 18 सितंबर को भी अपनी न्याय उचित मांगों के लिए प्रदर्शन किया। संगठन की मांग है कि समयबद्ध वेतनमान किया जाए। जवाहरपुर तापीय परियोजना मलावन एटा का उत्पादन निगम में विलय हो, भत्तों के पुनरीक्षण, विद्युत परियोजनाओं को समय से भुगतान एवं मशीनों का समय अनुरक्षण किया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने परियोजना के मुख्य द्वार पर शाम को करीब एक घंटे का विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन का ध्यान अपनी मांगों के प्रति आकर्षित कराया।
शनिवार को 12वें दिन के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सुखविंदर सिंह ने की एवं सभा का संचालन संगठन सचिव इं राजू सिंह ने किया। इस मौके पर प्रेम कुमार, कुलभूषण, सुधेद्र सिंह, विवेक कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार यादव, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, पवन कुमार, दुर्ग पाल सिंह, सचिन शर्मा, शिव शंकर, लोकेंद्र कुमार, अमित कुमार, बीवी भारद्वाज, सुधीर पंडित, सचिन बाबू, मनोज कुमार, सुभान खान, इमामुद्दीन अंसारी, उत्तरेश कुमार, संजय गुप्ता, शिव हरि सचान, इंद्र विजय सिंह, सुरेश कुमार प्रजापति, संतोष कुमार सोनकर सहित अवर और प्रोन्नत अभियन्ता सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply