आज हाे सकती है पंजाब के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्य मंत्री का फैसला आज हो जाएगा। कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व सीएम के लिए कल तक सुनील जाखड़ का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन देर रात पंजाब कांग्रेस अध्याक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी चर्चाओं में आ गया। इसके अलावा भी कई नेताओं के नाम की कयासबाजी चलती रही। अब नए सीएम के लिए सभी की निगाहें कांग्रेस की राष्ट्री य अध्य।क्ष सोनिया गांधी पर टिक गई हैं।
शुक्रवार रात से ही यह चर्चा रही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सुनील जाखड़, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा के नाम शनिवार सुबह से ज्यादा चर्चा में रहे हैं। सुनील जाखड़ को बेंगलुरु दौरे से शुक्रवार रात को ही वापस बुला लिया गया है। हालांकि वह विधायक नहीं हैं, लेकिन दोनों खेमों में तालमेल रखते हैं। प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा नवजोत सिंह सिद्धू के खास माने जाते हैं और कैप्टन के खिलाफ आवाज उठाने वालों में सबसे मुखर थे। नए सीएम के लिए अंबिका सोनी और विजय इंदर सिंगला के नाम की भी कयासबाजी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*