राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं गाजियाबाद लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती डोली शर्मा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर मंडल का प्रदेश प्रभारी प्रवक्ता बनाया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक पत्र के माध्यम से दी है।
गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के कांग्रेसियों ने कांग्रेस की जुझारू नेता डोली शर्मा को दिल्ली एनसीआर के दो प्रमुख उपनगरों का मंडल प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ता और तमाम पदाधिकारी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव बनाए गए जितेन्द्र गौड़:
एक अन्य जानकारी में बताया गया है कि गाजियाबाद के ही जितेन्द्र गौड़ धोबी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर विभागीय प्रमुख द्वारा की गई है। जितेन्द्र को किसान कांग्रेस मेरठ मंडल के अध्यक्ष अमित शर्मा, विकास खारी, मुस्लिम चौहान, जय किशन, राजेन्द्र ढिल्लो, अजय हितैषी, राहुल शर्मा, अनुज भारद्वाज, मनिंदर सिंह बिल्ला, अमित यादव, कपिल यादव, प्रदीप यादव, उमेश यादव, राहुल शर्मा आदि ने बधाई दी है।


Leave a Reply